TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

ट्रक और ट्रेलर की भयंकर टक्कर, हादसे में बच्चों समेत 13 लोगों की मौत, 11 की हालत गंभीर

मुख्य समाचार: TN9 रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारागांव के करीब एक ट्रेलर और एक ट्रक के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है तथा 11 अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों में नौ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा थाना क्षेत्र में चटौद गांव के निवासी पुनीत साहू के परिवार के सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने खरोरा थाना क्षेत्र के बनसरी गांव गए थे। उन्होंने बताया कि जब वे ट्रक
में सवार होकर कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के करीब उनका वाहन ट्रेलर से टकरा गया। इस घटना में ट्रक में सवार नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा शवों एवं घायलों को अस्पताल
ले जाया गया। रायपुर जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हुए हैं तथा घायलों को रायपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
  • उन्होंने बताया कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हुए हैं तथा घायलों को रायपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • रायपुर जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे।