TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर प्रीत विहार कैंप कार्यालय में फरजाना बेगम ने अल्पसंख्यक बहनों की सुनीं समस्याएं, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

मुख्य समाचार: फरजाना बेगम के प्रीत विहार स्थित कैंप कार्यालय में आज अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं ने भेंट कर अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
इस दौरान फरजाना बेगम ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया।
किच्छा (एजेंसी)। फरजाना बेगम के प्रीत विहार स्थित कैंप कार्यालय में आज अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं ने भेंट कर अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान फरजाना बेगम ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान उपस्थित महिलाओं ने राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए Uniform Civil Code (समान नागरिक संहिता) सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन पहलों से समाज के सभी वर्गों, विशेषकर
महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिल रही है। फरजाना बेगम ने कहा कि प्रदेश में Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में सुशासन, सुरक्षा और विकास को नई दिशा मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों और निर्णयों की सराहना करते
हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और इन्हीं प्रयासों के चलते प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने आगे कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और इन्हीं प्रयासों के चलते प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।
  • उन्होंने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों और निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
  • फरजाना बेगम ने कहा कि प्रदेश में Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में सुशासन, सुरक्षा और विकास को नई दिशा मिली है।