TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

महापंचायत के लिए किसानों का दिल्ली कूच, शंभू-सिंघु बॉर्डर सील; अलर्ट पर पुलिस

मुख्य समाचार: नई दिल्ली: भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध और विभिन्न किसान मांगों को लेकर मंगलवार को 'देश बचाओ मोर्चा' के आह्वान पर पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के किसान दिल्ली कूच पर निकल पड़े।
किसानों ने दिल्ली के किसान घाट पर विशाल महापंचायत और महारैली आयोजित करने का ऐलान किया है।
किच्छा (एजेंसी)। नई दिल्ली: भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध और विभिन्न किसान मांगों को लेकर मंगलवार को 'देश बचाओ मोर्चा' के आह्वान पर पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों के किसान दिल्ली कूच पर निकल पड़े। किसानों ने दिल्ली के किसान घाट पर विशाल महापंचायत और महारैली आयोजित करने का ऐलान किया है। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर कड़ी कर दी गई है। किसानों के दिल्ली मार्च को देखते हुए शंभू, सिंघु और अप्सरा बॉर्डर समेत राजधानी की सभी प्रमुख सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कई स्थानों पर बहुस्तरीय बैरिकेडिंग
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की गई है और दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए जाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली गेट, राजघाट क्रॉसिंग, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर सहित कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। लोगों को सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड और राजघाट के आसपास के मार्गों से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि प्रदर्शन के दौरान यातायात प्रभावित होने की संभावना है। उधर, शंभू बॉर्डर बंद होने
के कारण पंजाब और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और निर्धारित रूट का ही उपयोग करने की अपील की है। #WATCH शंभू बॉर्डर (पंजाब-हरियाणा बॉर्डर) पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। भारत-अमेरिका FTA के विरोध में किसानों के आज दिल्ली तक एक दिन के मार्च से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। pic.twitter.com/VSY1SoUD1W — ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026 शंभू बॉर्डर पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसानों का उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव या बैरिकेड तोड़ना नहीं है। उन्होंने सरकार से गिरफ्तार किसान नेताओं, जिनमें गुरनाम सिंह
चढ़ूनी भी शामिल हैं, को रिहा करने और किसानों के साथ वार्ता शुरू करने की मांग की। VIDEO | Patiala, Punjab: Farmer leader Sarwan Singh Pandher on being stopped at Shambhu border says, "We don't have plans to break barricades nor create any conflict; we want arrested farmers, including Gurnam Singh Chaduni be released and the government to hold dialogue with… pic.twitter.com/CQuBuWLQr5 — Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026 प्रशासन का कहना है कि किसान घाट पर बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
  • VIDEO | Patiala, Punjab: Farmer leader Sarwan Singh Pandher on being stopped at Shambhu border says, "We don't have plans to break barricades nor create any conflict; we want arrested farmers, including Gurnam Singh Chaduni be released and the government to hold dialogue with… pic.twitter.com/CQuBuWLQr5 — Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026 प्रशासन का कहना है कि किसान घाट पर बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
  • उन्होंने सरकार से गिरफ्तार किसान नेताओं, जिनमें गुरनाम सिंह चढ़ूनी भी शामिल हैं, को रिहा करने और किसानों के साथ वार्ता शुरू करने की मांग की।