विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दौरान, किच्छा में सड़क, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएँ, और अन्य बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार किए गए। क्षेत्र में अपने कर्तव्यनिष्ठ और जनसेवाभावी कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा का आज भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। अब वे ADM के रूप में रुद्रपुर में अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को याद किया। काँग्रेस प्रवक्ता गणेश उपाध्याय ने भी दी बधाई, सराहे जनसेवाभावी कार्यसमारोह में पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गणेश उपाध्याय ने भी SDM कौस्तुभ मिश्रा को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “मिश्रा जी की कार्यशैली में अनुशासन, संवेदनशीलता और प्रशासनिक कुशलता का दुर्लभ संगम रहा है। उन्होंने हर वर्ग
के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता दी और सुलझाने का ईमानदार प्रयास किया। जनता उन्हें सदैव याद रखेगी।” टुडे न्यूज़ 9 के मोनिस मलिक बोले – “जनता के दिलों में बसे SDM साहब”Today News 9 के संपादक एवं वरिष्ठ न्यूज एंकर मोनिस मलिक ने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “कौस्तुभ मिश्रा साहब ने किच्छा के विकास में जो योगदान दिया है, वह प्रेरणादायक है। हमारी नगरवासियों की अभिलाषा है कि वे इसी तरह प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह रही कि वे आमजन से सीधे जुड़े रहे। जिनसे वे एक बार मिलते, उनका नाम तक याद रखते थे और सार्वजनिक कार्यक्रमों में सभी को व्यक्तिगत रूप से जानते और सम्मान देते थे। यही वजह है कि