TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

देहरादून में परिवार से लूट: रास्ता पूछने के बहाने कार रुकवाकर बदमाशों ने की मारपीट, लाखों का सामान लूटा

मुख्य समाचार: देहरादून: राजधानी देहरादून में परिवार के साथ मारपीट और कथित लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय कुछ युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी कार रुकवाई और फिर परिवार पर हमला कर दिया।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून: राजधानी देहरादून में परिवार के साथ मारपीट और कथित लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय कुछ युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उनकी कार रुकवाई और फिर परिवार पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना कांवली रोड के पास हुई। आरोप है
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कि कार रुकते ही युवकों ने चालक का कॉलर पकड़ लिया और उसे जबरन वाहन से बाहर खींचने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर मौजूद 10 से 12 युवकों ने चालक समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता और मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा। घटना में एक युवक के सिर
पर गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने आई है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान हमलावर कार में रखा सामान भी ले गए। उनके मुताबिक, आरोपियों ने करीब 50 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन और तीन मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को भी कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हुआ था,
जिसकी शिकायत आईएसबीटी चौकी में दर्ज कराई गई थी। परिवार का आरोप है कि उसी विवाद की रंजिश में दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मारपीट व कथित लूटपाट से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मारपीट व कथित लूटपाट से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
  • घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।