विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ने परिवार वालों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। शहर के मोहल्ला सेठ कॉलोनी अर्जुनपुरवा निवासी भरत सेठ के इकलौते पुत्र देव सेठ (19) को 10 मार्च की शाम मिश्राना पुलिस चौकी के पास कई हमलावरों ने घेर लिया था और उसे दौड़ाकर उस समय गोली मार दी थी, जब वह जान बचाने के लिए पास की एक कॉपी-किताब की दुकान में घुसा था। गोली लगने से देव सेठ की मौके पर ही मौत हो गई थी। हमलावरों की गोली से दुकान का एक कर्मचारी भी घायल हुआ था। गोली कर्मचारी के एक हाथ में लगी थी।
पुलिस ने इस मामले में अनमोल पुरी बाला को नामजद कर कई अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। तीसरे दिन पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी, थाना पधुआ के गांव दरेरी निवासी अनमोल पुरी उर्फ बाला, सरस्वती देवी कॉलोनी निवासी शांतनु अवस्थी और थाना मितौली के गांव कैमीभूड़ निवासी उत्कर्ष सिंह को गिरफ्तार कर चालान भेजा था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई अन्य हमलावरों की पहचान की थी और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया था, लेकिन पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी