विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
आ गई तो अधिकारी भी हैरान रह गए. महिला ने बनाई थी अपने ही गैंगरेप की झूठी कहानी. कुछ दिन पहले बरेली में एक महिला ने आरोप लगाया था कि उसका अपरहण और गैंगरेप के बाद उसे गोली मार दी गई थी. ये पूरी कहानी ही झूठी निकली. पुलिस के अनुसार इस महिला ने जिला अस्पताल के एक कर्मचारी और संजयनगर के एक झोलाछाप डॉक्टर की मदद से अपने सीने में गोली प्लांट कराई थी. फिलहाल इस पूरे मामले में बरेली पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. बरेली पुलिस का मानना है कि इस महिला ने 2022 में बरेली के एक जनप्रतिनिधि पर झूठा मुकदमा लिख दिया था. इसकी 25 तारीख को डेट थी जिसमें 182 की कार्रवाई होने की आशंका थी.
इस डर से इस महिला ने यह झूठी कहानी बनाई जिससे की वह जेल जाने से बच सके. 29/30 मार्च की रात बरेली के गांधी उद्यान के पास महिला को गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली थी. अगले दिन महिला की भतीजी ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि महिला 300 बेड अस्पताल के पास एक मेडिकल स्टोर से दवा लेकर निकल रही थी, तभी वहां पर एक काली कार में सवार पांच युवकों ने उसका अपहरण कर गैंगरेप किया. इस घटना के बाद उसे गांधी उद्यान के पास गोली मारकर फेंक दिया गया. इस पूरे मामले में घटना की जांच कर रही पुलिस को शुरू से ही कहानी पर शक था. जब मेडिकल रिपोर्ट की गहराई से जांच की गई, तो पता