TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बीजापुर में नक्सलियों से मुठभेड़, कमांडर पापा राव की घेराबंदी, 2 ढेर, 2 AK-47 बरामद

मुख्य समाचार: बीजापुर (छत्तीसगढ़): बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह से सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
पुलिस को जिले के उत्तर-पश्चिमी जंगलों और पहाड़ों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर बीजापुर से एक संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
किच्छा (एजेंसी)। बीजापुर (छत्तीसगढ़): बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह से सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस को जिले के उत्तर-पश्चिमी जंगलों और पहाड़ों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर बीजापुर से एक संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए हैं और मौके से
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दो AK-47 हथियार बरामद हुए हैं। बीजापुर पुलिस ने बताया कि नक्सली कमांडर पापा राव की सूचना के आधार पर घेराबंदी की जा रही थी। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुबह से ही दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी चल रहा है, इसलिए मुठभेड़ के सटीक स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती,
ताकि जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बीजापुर पुलिस ने यह भी कहा कि ऑपरेशन के समापन के बाद मुठभेड़ से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की जाएगी। छत्तीसगढ़ में हाल के नक्सल मुठभेड़ों का रिकॉर्ड 3 जनवरी 2026: सुकमा में 12 माओवादी ढेर 3 जनवरी 2026: बीजापुर के बासागुड़ा में 2 माओवादी ढेर 19 दिसंबर 2025: बीजापुर में 5 लाख के इनामी नक्सली ढेर 18 दिसंबर 2025: सुकमा में 3 नक्सली ढेर 3
दिसंबर 2025: गंगालूर में 18 नक्सली ढेर, 3 सुरक्षाकर्मी शहीद 12 नवंबर 2025: बीजापुर में 6 नक्सली ढेर 21 मई 2025: शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू समेत 28 माओवादी ढेर 15 मई 2025: बीजापुर के कर्रेगुट्टा में 31 नक्सली ढेर 12 अप्रैल 2025: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 नक्सली ढेर 31 मार्च 2025: 45 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर 2024–2025 में कई अन्य मुठभेड़ें भी हुईं, जिसमें बड़ी संख्या में माओवादी ढेर हुए और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकानों पर कामयाबी हासिल की।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • छत्तीसगढ़ में हाल के नक्सल मुठभेड़ों का रिकॉर्ड 3 जनवरी 2026: सुकमा में 12 माओवादी ढेर 3 जनवरी 2026: बीजापुर के बासागुड़ा में 2 माओवादी ढेर 19 दिसंबर 2025: बीजापुर में 5 लाख के इनामी नक्सली ढेर 18 दिसंबर 2025: सुकमा में 3 नक्सली ढेर 3 दिसंबर 2025: गंगालूर में 18 नक्सली ढेर, 3 सुरक्षाकर्मी शहीद 12 नवंबर 2025: बीजापुर में 6 नक्सली ढेर 21 मई 2025: शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू समेत 28 माओवादी ढेर 15 मई 2025: बीजापुर के कर्रेगुट्टा में 31 नक्सली ढेर 12 अप्रैल 2025: दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 3 नक्सली ढेर 31 मार्च 2025: 45 लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर 2024–2025 में कई अन्य मुठभेड़ें भी हुईं, जिसमें बड़ी संख्या में माओवादी ढेर हुए और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकानों पर कामयाबी हासिल की।
  • बीजापुर पुलिस ने यह भी कहा कि ऑपरेशन के समापन के बाद मुठभेड़ से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की जाएगी।
  • पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी भी चल रहा है, इसलिए मुठभेड़ के सटीक स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या और अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।