विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जॉइनिंग लेटर मिले हैं, जो अब राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनेंगे।" ‘आपका लक्ष्य एक — राष्ट्रसेवा’ पीएम मोदी ने नव-नियुक्त कर्मचारियों से कहा, “आप अलग-अलग विभागों में हैं, लेकिन आपका लक्ष्य एक है — राष्ट्र सेवा। हमारी प्राथमिकता है नागरिक पहले। आप सभी को देश की सेवा का बड़ा मंच मिला है, जिसके लिए मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं।” भारत की दो सबसे बड़ी ताकतें: युवा और लोकतंत्र प्रधानमंत्री ने कहा, “आज पूरी दुनिया मान रही है कि भारत के पास दो सबसे बड़ी ताकतें हैं — डेमोग्राफी यानी युवा जनसंख्या और डेमोक्रेसी यानी मजबूत लोकतंत्र। यही हमारी प्रगति की असली पूंजी है।” प्राइवेट सेक्टर में भी नए रोजगार के अवसर पीएम ने बताया कि सरकार न सिर्फ सरकारी बल्कि निजी क्षेत्र में भी रोजगार सृजन पर
जोर दे रही है। हाल ही में लॉन्च की गई Employment Linked Incentive Scheme का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्राइवेट सेक्टर में पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को सरकार ₹15,000 की सहायता देगी। इसके लिए 1 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है और इससे करीब 3.5 करोड़ नए रोजगार तैयार होंगे। LIVE: PM Shri @narendramodi distributes over 51,000 appointment letters under Rozgar Mela. https://t.co/IGDBtLOC7i — BJP (@BJP4India) July 12, 2025 विदेशों में भी युवाओं की मांग हाल ही में प्रधानमंत्री की पांच देशों की यात्रा हुई थी, जिसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “हर देश में भारत की युवाशक्ति की चर्चा हो रही है। वहां हुए समझौते न सिर्फ हमारे संबंधों को मजबूत करेंगे, बल्कि भारतीय युवाओं