TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दुखद" जंगल में शौच के लिए गए चौकीदार को हाथी ने कुचलकर मार डाला, प्रशासन ने दी आर्थिक मदद।

मुख्य समाचार: ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- गूलरभोज के पीपलपड़ाव रेंज में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जंगल में शौच के लिए गए चौकीदार को हाथी ने कुचलकर मार डाला।
पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
किच्छा (एजेंसी)। ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- गूलरभोज के पीपलपड़ाव रेंज में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जंगल में शौच के लिए गए चौकीदार को हाथी ने कुचलकर मार डाला। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मोहला गांव (बाजपुर) के रहने वाले 60 वर्षीय कश्मीर अपने बेटों बिंदर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
और गुरजिंदर के साथ पीपलपड़ाव रेंज के प्लॉट नंबर 24 में चौकीदारी का काम करते थे। सोमवार सुबह कश्मीर जंगल में शौच के लिए गए थे, तभी एक अचानक हाथी ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। (मृतक के बेटे बिंदर) "हमारे पिता हमेशा की तरह जंगल गए थे, लेकिन हमें नहीं पता
था कि यह उनका आखिरी दिन होगा। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आए, तो हमने खोजबीन शुरू की और चार सौ मीटर दूर उनका शव मिला।" सूचना मिलने पर पीपलपड़ाव रेंजर रूपनारायण गौतम और चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से जानकारी ली। रेंजर ने मृतक के बेटे बिंदर को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता
दी और आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद विभागीय सहायता भी जल्द दी जाएगी। ( डीएफओ यूसी तिवारी, वन विभाग) "यह दुखद घटना जंगल के अंदर हुई है। विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।" यह घटना एक बार फिर जंगलों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को दर्शाती है। वन विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • वन विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने की अपील कर रहा है।
  • " यह घटना एक बार फिर जंगलों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को दर्शाती है।
  • विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दी जाएगी।