TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बिडौरा में चुनावी जनसभा: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सदफ मलिक के लिए मांगा जनसमर्थन केतली पर बटन दबाने की अपील

मुख्य समाचार: बिडौरा (12 नंबर सीट), उत्तराखंड – जिला पंचायत चुनावों को लेकर बिडौरा में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं।
ऐसे में भाजपा ने भी अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
किच्छा (एजेंसी)। बिडौरा (12 नंबर सीट), उत्तराखंड – जिला पंचायत चुनावों को लेकर बिडौरा में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। ऐसे में भाजपा ने भी अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसी क्रम में आज बिडौरा सीट से भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी श्रीमती सदफ मलिक के समर्थन में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
राज्य के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिरकत की और जनता को संबोधित किया। अपने उत्साहपूर्ण भाषण में सौरभ बहुगुणा ने भाजपा की नीति, नीयत और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि, "बिडौरा की जनता का जोश, स्नेह और विश्वास यह दर्शाता है कि क्षेत्र की जनता सुशासन और विकास के मार्ग पर भाजपा के साथ मजबूती से खड़ी है।" उन्होंने कहा कि सदफ मलिक एक
कर्मठ, ईमानदार और जनता के लिए समर्पित चेहरा हैं, जो क्षेत्र की समस्याओं को सही मंच पर उठाने की क्षमता रखती हैं। बहुगुणा ने जनसभा के माध्यम से क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आगामी चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती सदफ मलिक को भारी मतों से विजयी बनाएं और इसके लिए चुनाव चिन्ह ‘केतली’ पर बटन दबाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक
प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य को दिशा देने का अवसर है। सभा स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ और लोगों के उत्साह ने माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया। मंच पर स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों की भी उपस्थिति रही।सभा के अंत में बहुगुणा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रचार अभियान को तेज़ करने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सके।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सभा के अंत में बहुगुणा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रचार अभियान को तेज़ करने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र में भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सके।
  • मंच पर स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों की भी उपस्थिति रही।
  • सभा स्थल पर उमड़ी भारी भीड़ और लोगों के उत्साह ने माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंग दिया।