TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया राज्यसभा चुनाव 2026 का शेड्यूल, रिटायर होने वाले सदस्यों की सूची आई सामने

मुख्य समाचार: नई दिल्ली।
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने महाराष्ट्र और तेलंगाना सहित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की घोषणा कर दी है।
किच्छा (एजेंसी)। नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने महाराष्ट्र और तेलंगाना सहित 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव की घोषणा कर दी है। ये सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही हैं। जिन राज्यों में चुनाव होंगे, उनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, मतदान 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू होगी। पूरी
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक संपन्न कर ली जाएगी। राज्यवार सीटों का विवरण घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 37 सीटों में: महाराष्ट्र – 7 सीट तमिलनाडु – 6 सीट बिहार – 5 सीट पश्चिम बंगाल – 5 सीट ओडिशा – 4 सीट असम – 3 सीट तेलंगाना – 2 सीट छत्तीसगढ़ – 2 सीट हरियाणा – 2 सीट हिमाचल प्रदेश – 1 सीट तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और के.आर. सुरेश रेड्डी 9 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं असम से रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता और अजीत कुमार भुइयां का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।
तमिलनाडु से एन.आर. एलंगो, पी. सेल्वारासु, एम. थंबीदुरई, तिरुचि शिवा, डॉ. कनिमोझी एनवीएन सोमू और जी.के. वासन 2 अप्रैल को रिटायर होंगे। चुनाव कार्यक्रम एक नजर में अधिसूचना जारी: 26 फरवरी 2026 नामांकन की अंतिम तिथि: 5 मार्च 2026 नामांकन पत्रों की जांच: 6 मार्च 2026 नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 मार्च 2026 मतदान: 16 मार्च 2026 (सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक) मतगणना: 16 मार्च 2026 (शाम 5 बजे से) चुनाव प्रक्रिया पूर्ण: 20 मार्च 2026 तक आयोग के निर्देश निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतपत्र पर वरीयता अंकित
करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्धारित बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य पेन का प्रयोग मान्य नहीं होगा। फ्री और फेयर चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर) की नियुक्ति की जाएगी, जो पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखेंगे। इन चुनावों के साथ ही कई वरिष्ठ सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें महाराष्ट्र से शरदचंद्र गोविंदराव पवार, प्रियंका चतुर्वेदी और रामदास आठवले जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। आगामी राज्यसभा चुनाव राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, क्योंकि इनका सीधा असर संसद के ऊपरी सदन की संख्या संतुलन पर पड़ेगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • आगामी राज्यसभा चुनाव राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, क्योंकि इनका सीधा असर संसद के ऊपरी सदन की संख्या संतुलन पर पड़ेगा।
  • इन चुनावों के साथ ही कई वरिष्ठ सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें महाराष्ट्र से शरदचंद्र गोविंदराव पवार, प्रियंका चतुर्वेदी और रामदास आठवले जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
  • फ्री और फेयर चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर) की नियुक्ति की जाएगी, जो पूरी प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखेंगे।