TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

DMRC Technician Recruitment 2025: बिना परीक्षा के मिलेगी दिल्ली मेट्रो में नौकरी, 10वीं-12वीं पास आईटीआई धारकों के लिए सुनहरा मौका

मुख्य समाचार: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आईटीआई धारक युवाओं के लिए शानदार नौकरी का अवसर दिया है।
डीएमआरसी ने टेक्नीशियन पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है।
किच्छा (एजेंसी)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आईटीआई धारक युवाओं के लिए शानदार नौकरी का अवसर दिया है। डीएमआरसी ने टेक्नीशियन पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जारी किया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। चयन डायरेक्ट मेरिट बेस पर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को वॉक-इन स्क्रीनिंग में शामिल होना होगा। वॉक-इन स्क्रीनिंग शेड्यूल फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार 6 नवंबर से स्क्रीनिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। 6 और 7 नवंबर 2025: गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, लेबर कॉलोनी, SIDCO, Guindy, चेन्नई 11 नवंबर 2025: कोयंबटूर 14 नवंबर 2025: मदुरै भर्ती से जुड़ी प्रमुख जानकारियां विवरण जानकारी संस्थान का नाम दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) पद का नाम टेक्नीशियन विज्ञापन जारी होने
की तिथि 28 अक्टूबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2025 (वॉक-इन स्क्रीनिंग तक) योग्यता 10वीं/12वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई (60% अंकों के साथ) आयु सीमा 18 से 33 वर्ष (नियमों के अनुसार छूट) वेतन ₹27,014 प्रतिमाह चयन प्रक्रिया वॉक-इन स्क्रीनिंग और मेरिट के आधार पर चयन योग्यता और आवश्यक दस्तावेज यह भर्ती आरएस, ट्रैक्शन, सिविल और ट्रैक सहित विभिन्न विभागों के लिए की जा रही है। उम्मीदवारों को 10वीं/12वीं
पास होने के साथ इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फिटर, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस, या पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम जैसे ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए। उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लिकेशन फॉर्मेट को डाउनलोड कर हाथ से भरना होगा। साथ ही 10 कलर फोटोग्राफ, 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और वैध आईडी प्रूफ के साथ वॉक-इन स्थान पर पहुंचना होगा। भर्ती और आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार DMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • भर्ती और आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार DMRC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
  • साथ ही 10 कलर फोटोग्राफ, 10वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और वैध आईडी प्रूफ के साथ वॉक-इन स्थान पर पहुंचना होगा।
  • उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लिकेशन फॉर्मेट को डाउनलोड कर हाथ से भरना होगा।