TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

तहसील में DM का छापा: गोपनीय विभाग में काम कर रहे दो प्राइवेट व्यक्ति मिले, दो अधिकारियों तलब

मुख्य समाचार: हल्द्वानी (नैनीताल)।
हल्द्वानी तहसील में सोमवार 29 दिसंबर को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अचानक औचक जांच ने तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा दिया।
किच्छा (एजेंसी)। हल्द्वानी (नैनीताल)। हल्द्वानी तहसील में सोमवार 29 दिसंबर को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अचानक औचक जांच ने तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। जांच के दौरान तहसील न्यायालय से संबंधित फाइलों का कार्य दो निजी युवकों द्वारा किया जाता पाया गया, जिसे जिलाधिकारी ने अत्यंत गंभीर लापरवाही
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
माना और मौके पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। डीएम की कार्रवाई और नाराजगी:जिलाधिकारी ने तहसीलदार से पूछा कि यदि ऐसी ही व्यवस्था चलती रही तो सिस्टम में सुधार कैसे होगा। उन्होंने एडीएम विवेक राय को मौके पर बुलाकर पूरे मामले की गहन जांच के आदेश दिए और सख्त कार्रवाई का निर्देश जारी किया।
डीएम ने कहा कि इसी प्रकार की अनियमितताओं के कारण फर्जी प्रमाण पत्र जैसे गंभीर मामले सामने आते हैं। प्रशासन और जनता में हड़कंप:औचक निरीक्षण के दौरान तहसील प्रशासन में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या निजी व्यक्तियों के हाथों में तहसील का काम चल रहा
है और क्या यही लोग सभी प्रमाण पत्र और भूमि संबंधित मामलों का निपटारा करते हैं। जांच के आदेश:जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि निरीक्षण में कई खामियां सामने आई हैं। अपर जिलाधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और गोपनीय विभाग में निजी व्यक्तियों की उपस्थिति के संबंध में भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अपर जिलाधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और गोपनीय विभाग में निजी व्यक्तियों की उपस्थिति के संबंध में भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
  • जांच के आदेश:जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि निरीक्षण में कई खामियां सामने आई हैं।
  • स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या निजी व्यक्तियों के हाथों में तहसील का काम चल रहा है और क्या यही लोग सभी प्रमाण पत्र और भूमि संबंधित मामलों का निपटारा करते हैं।