विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
राज्य में स्थित है, इसलिए उसे अपनी मातृभाषा में सेवा मिलनी चाहिए। हालांकि, बैंक मैनेजर ने ग्राहक की मांग को सिरे से खारिज कर दिया और जवाब में कहा – "आपने मुझे नौकरी नहीं दी है। यह भारत है, मैं कन्नड़ नहीं बोलूंगी। मैं हिंदी बोलती हूं और वही बोलूंगी।" ग्राहक ने जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया, जिनके अनुसार बैंकों को स्थानीय भाषा में सेवाएं देनी चाहिए, तब भी मैनेजर ने साफ-साफ कहा – "मैं कभी कन्नड़ नहीं बोलूंगी।" इस पर ग्राहक ने व्यंग्य में कहा – "सुपर, मैडम, सुपर।" सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल महिला ग्राहक ने इस
पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में वह लोगों से अपील करती नजर आईं – "यह चंदापुरा की एसबीआई शाखा है, आइए मिलकर इसे सबक सिखाएं।" I WILL NOT SPEAK KANNADA IN KARNATAKA, NEVER, SPEAK IN HINDI. @TheOfficialSBI Branch manager SBI, surya nagara, anekal taluk KARNATAKA Your Branch manager and staff disrespect the Kannada language, imposing hindi on people of karnataka, misbehaving with customers,on duty times… pic.twitter.com/drD7L6Dydb — ಗುರುದೇವ್ ನಾರಾಯಣ್ 💛❤️ GURUDEV NARAYAN🌿 (@Gurudevnk16) May 20, 2025 वीडियो वायरल होने के बाद यह मुद्दा फिर एक बार कन्नड़ भाषियों और हिंदी भाषी कर्मचारियों के बीच भाषा