विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
और बातचीत के बाद, 17 जून 2021 को सनोज ने उसे फोन कर झांसी रेलवे स्टेशन बुलाया। पीड़िता ने सामाजिक दबाव का हवाला देकर मिलने से मना किया, लेकिन सनोज ने आत्महत्या की धमकी दी, जिसके डर से वह मिलने गई। अगले दिन, 18 जून 2021 को, सनोज ने फिर आत्महत्या की धमकी देकर उसे रेलवे स्टेशन बुलाया और वहां से एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण का आरोप पीड़िता ने अपनी FIR में बताया कि सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए और धमकी दी कि अगर उसने विरोध किया तो वह इन्हें सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद शादी का झांसा
देकर सनोज ने कई बार अलग-अलग जगहों पर उसे बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिल्मों में काम दिलाने का लालच दिया। इसी उम्मीद में पीड़िता मुंबई चली गई और सनोज के साथ रहने लगी। वहां भी सनोज ने उसका शोषण जारी रखा और कई बार मारपीट की। गर्भपात और धमकियों का सिलसिला पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने तीन बार जबरन उसका गर्भपात कराया। फरवरी 2025 में सनोज ने उसे छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस ने मामले की