विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के दौरान घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन 6,000 से बढ़ाकर 7,000 रुपये प्रतिमाह की गई है। वहीं अन्य श्रेणी के आंदोलनकारियों की पेंशन 4,500 से बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रतिमाह करने को भी स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश में विभिन्न अवस्थापना विकास कार्यों के लिए 397.39 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जनपद चमोली के विकासखंड नंदानगर में पार्किंग निर्माण के लिए 3.20 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। विश्व बैंक सहायतित परियोजना ‘यू-प्रिपेयर’ के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व मद में 30 करोड़
रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही जिलाधिकारियों द्वारा अहेतुक सहायता, गृह अनुदान, अनुग्रह अनुदान, मानसून काल में मार्गों को सुचारू रखने हेतु मलबा और बोल्डर सफाई, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत तथा क्षमता विकास कार्यों के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 92.50 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जाने को मंजूरी दी गई है। पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के तहत नगर पंचायत चमियाला में सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम और एलईडी लाइटों की स्थापना के लिए 3.07 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सभी जिला पंचायतों को