विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
में इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, नागरिक उड्डयन, पर्यटन समेत विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा कर स्वीकृति दी जा सकती है। सचिवालय में होने वाली यह कैबिनेट बैठक कई दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कार्मिक नीतियों से संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है, जिससे सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता को भी लाभ मिलने की संभावना है। साथ ही कई विभागों की नियमावलियों में संशोधन और नई नीतियों को भी हरी झंडी दी जा सकती है। पिछली
कैबिनेट बैठक में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों को समान कार्य–समान वेतन का लाभ देने से जुड़े प्रस्ताव को उप मंत्रिमंडलीय समिति को भेजा गया था। ऐसे में आज की बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। यह मामला पिछले कई महीनों से चर्चा में है और कर्मचारी संगठनों की ओर से लगातार मांग उठाई जा रही है। मामला नैनीताल हाईकोर्ट तक भी पहुंच चुका है, जिसके बाद सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में पर्यटन विभाग की नियमावली में संशोधन से जुड़े