विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
एवं आधारभूत ढांचा: उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास से संबंधित अधिनियम की अनुसूची में संशोधन को मंजूरी दी गई। जन विश्वास संशोधन विधेयक: द्वितीय उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक, 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई। बाढ़ क्षेत्र प्रबंधन: उत्तराखंड बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण नियमावली, 2026 को मंजूरी प्रदान की गई। विधानसभा सत्र: उत्तराखंड की पंचम विधानसभा के वर्ष 2026 के तृतीय सत्र को आहूत करने की मंजूरी दी गई। अग्निशमन सेवाएं: उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई। पूर्व अग्निवीरों को अवसर: सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती से संबंधित नई नियमावली को मंजूरी दी गई। संस्कृति विभाग: वित्तीय अधिकारों से संबंधित व्यवस्था में संशोधन को स्वीकृति दी गई। जल एवं स्वच्छता मिशन: स्वजल और राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के 215 पदों की निरंतरता को मंजूरी दी गई। हरिद्वार में आवासीय परियोजना: किफायती आवासीय परियोजना के पहुंच मार्ग की चौड़ाई के मानकों में शिथिलता देने को मंजूरी दी गई। ऊधम सिंह नगर में भू-उपयोग: भू-उपयोग परिवर्तन से संबंधित शासनादेश में खसरा संख्या की त्रुटि को सुधारने की मंजूरी दी गई। बाल
वीरता पुरस्कार: मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार योजना को स्वीकृति प्रदान की गई। हरिद्वार में बनेगा मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान कैबिनेट बैठक में हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के विकास के लिए सोसायटी गठित करने को सैद्धांतिक मंजूरी देना प्रमुख निर्णयों में शामिल रहा। इस संस्थान के माध्यम से भारतीय ज्ञान परंपरा, योग, ध्यान, ज्योतिष और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की योजना है। इसके साथ ही उत्तराखंड के विकास में केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए आभार प्रस्ताव भी सामने आया। राज्य की पर्वतीय, सीमावर्ती और सामरिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में भी विकास योजनाओं के लिए केंद्र से सहयोग जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई। सेवामुक्त अग्निवीरों को समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती का रास्ता साफ कैबिनेट ने सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए समूह ‘ग’ के वर्दीधारी पदों पर भर्ती से संबंधित नई नियमावली को मंजूरी दी है। इस निर्णय को सैन्य सेवा पूरी कर चुके युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, भर्ती में आरक्षण, आयु सीमा और अन्य शर्तों का विस्तृत