विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
आगे भी ऐसे सख्त कदम उठाये जायेंगे। महापौर विकास शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में लम्बे समय से आस्था की आड़ में लैंड जिहाद का खेल चल रहा था, प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार इसके खिलाफ सख्त एक्शन लेकर प्रदेश भर में 500 से अधिक मजारें हटाकर छह हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को मुक्त कराने का सराहनीय काम किया है, यह पूरे देश के लिए नजीर है। जहां सरकारें वोट की खातिर ऐसे संवेदशील मामलों में कार्रवाई से हिचकती है वहीं दूसरी तरफ धामी सरकार ने निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए अतिक्रमणकारियों को बड़ा सबक सिखाने का काम किया है। लैंड जिहादियों के खिलाफ पहाड़ों पर बड़े एक्शन लेने के बाद रूद्रपुर में आज बड़ी कार्रवाई की गयी है, इस कार्रवाई से लैड जिहादियों को बड़ा सबक मिलेगा। महापौर ने कहा कि इंदिरा चौक पर स्थित अवैध मजार को वक्फ सम्पत्ति की आड़ में बचाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन धामी सरकार
की सख्ती के आगे सारी कोशिशें नाकाम हो गयी। वास्तव में यह अवैध निर्माण लम्बे समय से रूद्रपुर शहर में हाईवे पर जाम का कारण बन रहा था। राष्ट्रीय राज मार्ग के चौड़ीकरण में जो भी अतिक्रमण बाधक बने हुए थे उन्हें पूर्व में हटाया जा चुका है। यहां तक की किच्छा रोड पर चौड़ीकरण की जद में आ रहे प्राचीन दूधिया बाबा मंदिर के अवैध निर्माण को भी हटाया जा चुका था लेकिन इंदिरा चौक पर स्थित इस धार्मिक स्थल पर कार्रवाई नहीं हो पायी थी। जनहित में इसे हटाया जाना जरूरी था, शहर में बढ़ती आबादी और जाम की समस्या को देखते हुए सभी मुख्य चौराहों का चौड़ीकरण किया जाना है इसके लिए प्राधिकरण ने आठ करोड़ रुपए का बजट भी स्वीकृत किया है। जिसके लिए इंदिरा चौक को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी। प्रोजेक्ट के मुताबिक ये चौराहा व्यस्त यातायात की वजह से जाम से ग्रसित रहता था अब इसे चौड़ा करके