TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

उत्तराखंड: ड्रोन पायलट संस्थान पहुंचेगी डीजीसीए, यहां के सर्टिफिकेट पूरे देश में होंगे मान्य

मुख्य समाचार: TN9 उत्तराखंड: ड्रोन पायलट प्रशिक्षण संस्थान को डीजीसीए से मान्यता मिलने के बाद यहां के प्रमाण पत्र पूरे देश में मान्य होंगे।
यह देश में कहीं भी रोजगार, स्वरोजगार में काम आएगा।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 उत्तराखंड: ड्रोन पायलट प्रशिक्षण संस्थान को डीजीसीए से मान्यता मिलने के बाद यहां के प्रमाण पत्र पूरे देश में मान्य होंगे। यह देश में कहीं भी रोजगार, स्वरोजगार में काम आएगा। राज्य के पहले ड्रोन पायलट प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करने के लिए डीजीसीए की टीम बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचेगी। टीम इस दौरान आईटी पार्क स्थित आईटीडीए जाएगी।
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
वहीं, सचिव आईटी नितेश झा से मुलाकात करेगी। आईटीडीए की ओर से राज्य का पहला ड्रोन पायलट प्रशिक्षण संस्थान बनाया जा रहा है। यहां से युवा ड्रोन संचालन का कोर्स कर सकेंगे। इसके लिए डीजीसीए से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र मिलेंगे। ये प्रमाण पत्र पूरे देश में कहीं भी रोजगार,
स्वरोजगार में काम आएगा। आईटीडीए की निदेशक एवं अपर सचिव आईटी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि वैसे तो पहले से ही ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है लेकिन वे इसका कोई मान्य सर्टिफिकेट नहीं देते हैं। डीजीसीए से मान्यता मिलने के बाद यहां के सर्टिफिकेट पूरे
देश में मान्य होंगे। जो युवाओं के लिए बेहतर अवसर बनेगा।डीजीसीए की टीम यहां पहुंचकर ये देखेगी कि उनके मानकों के हिसाब से प्रशिक्षण संस्थान कितना बेहतर है। टीम इसमें कुछ बदलाव के सुझाव भी दे सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी साल से आईटीडीए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर देगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उम्मीद जताई जा रही है कि इसी साल से आईटीडीए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर देगा।
  • टीम इसमें कुछ बदलाव के सुझाव भी दे सकती है।
  • डीजीसीए की टीम यहां पहुंचकर ये देखेगी कि उनके मानकों के हिसाब से प्रशिक्षण संस्थान कितना बेहतर है।