विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कड़ी निंदा की गई। शिक्षकों ने आज से काली पट्टी बांधकर विरोध जताने का निर्णय लिया। विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षकों ने कहा कि जब शिक्षा निदेशक ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम शिक्षक और कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रांतीय तदर्थ समिति के सदस्य गोविंद बोरा और दिगम्बर सिंह नेगी ने चेतावनी दी कि आरोपियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक में 56 विभागीय कर्मचारी और अधिकारी संगठनों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए स्पष्ट
एसओपी जारी करने की मांग की। चार आरोपी हिरासत में, हिस्ट्रीशीटर की भूमिका की जांच नूरखेड़ा स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई इस घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। एक हिस्ट्रीशीटर ‘कल्ली’ की भूमिका की भी अलग से जांच की जा रही है। बताया गया है कि शनिवार को विधायक उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ एक स्कूल का नाम बदलने के मुद्दे पर शिक्षा निदेशक से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और कथित रूप से