TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

देहरादून: छह डीएसपी के कार्यक्षेत्र बदले, सौंपी गई नई जिम्मेदारी, एसएसपी अजय सिंह ने जारी किए आदेश

मुख्य समाचार: जिले में पुलिस प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने छह पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ/डीएसपी) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनकी नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।
किच्छा (एजेंसी)। जिले में पुलिस प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने छह पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ/डीएसपी) के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनकी नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, पुलिस उपाधीक्षक विवेक सिंह कुटियाल को
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर नियुक्त किया गया है। वे प्रेमनगर सर्किल के अंतर्गत थाना प्रेमनगर, थाना सेलाकुई, गोपनीय शाखा, एलआईयू और पीएसी से संबंधित कार्यों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा, अगले आदेश तक उन्हें क्षेत्राधिकारी विकासनगर सर्किल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। रीना राठौर को क्षेत्राधिकारी डोईवाला की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यक्षेत्र में कोतवाली डोईवाला, थाना रायपुर, शिकायत जांच
प्रकोष्ठ, विशेष जांच प्रकोष्ठ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, होमिसाइड सेल, महिला हेल्पलाइन और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन सहित अन्य संबंधित इकाइयां शामिल होंगी। वहीं, स्वप्निल मुयाल को क्षेत्राधिकारी नगर नियुक्त किया गया है। उनके अधीन कोतवाली नगर, थाना वसंत विहार, पुलिस लाइन सहित अन्य संबंधित जिम्मेदारियां रहेंगी। नीरज सेमवाल को क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश बनाया गया है। उनके कार्यक्षेत्र में कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायवाला और थाना
रानीपोखरी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा, जगदीश चंद्र पंत को क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे यातायात व्यवस्था के साथ-साथ प्रधान लिपिक, भवन, आंकिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल/निवारण, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, ऑपरेशन स्माइल, ट्रैक मिसिंग चाइल्ड, हाईकोर्ट/समन सेल, लोक सूचना और सीसीओआर/डीसीओआर से जुड़े कार्यों की देखरेख करेंगे। साथ ही अग्रिम आदेशों तक उन्हें मसूरी सर्किल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • साथ ही अग्रिम आदेशों तक उन्हें मसूरी सर्किल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
  • वे यातायात व्यवस्था के साथ-साथ प्रधान लिपिक, भवन, आंकिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल/निवारण, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट, ऑपरेशन स्माइल, ट्रैक मिसिंग चाइल्ड, हाईकोर्ट/समन सेल, लोक सूचना और सीसीओआर/डीसीओआर से जुड़े कार्यों की देखरेख करेंगे।
  • इसके अलावा, जगदीश चंद्र पंत को क्षेत्राधिकारी यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।