TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

देहरादूनः सचिवालय में शरीर में देवता के प्रवेश का स्वांग रचने और ‘संकट' आने का दावा करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुख्य समाचार: TN9 देहरादूनः उत्तराखंड सचिवालय में अपने शरीर में देवता के प्रवेश का स्वांग रचने और ‘संकट' आने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया।
सूत्रों के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सचिवालय पहुंचे ही थे।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 देहरादूनः उत्तराखंड सचिवालय में अपने शरीर में देवता के प्रवेश का स्वांग रचने और ‘संकट' आने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक यह
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य सचिवालय पहुंचे ही थे। तभी वह व्यक्ति अपने शरीर में देवता के प्रवेश करने का स्वांग रचते हुए ‘‘संकट'' आने का दावा करने लगा। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद
सुरक्षाकर्मियों ने व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लेकर वहां से हटा दिया। इस बारे में संपर्क किए जाने पर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है और इस
संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह व्यक्ति यह कहता दिखाई दे रहा है कि ‘संकट' आने वाला है। इस व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हुई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इस व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हुई है।
  • इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह व्यक्ति यह कहता दिखाई दे रहा है कि ‘संकट' आने वाला है।
  • इस बारे में संपर्क किए जाने पर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है और इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।