विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जातिगत टिप्पणियां की गईं तथा विरोध करने पर उन पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर चोटों के स्पष्ट निशान हैं, जबकि एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद दून अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग विकासनगर बाजार चौकी पर एकत्र हो गए। मुस्लिम समाज के लोगों ने घायल युवकों को लेकर चौकी का घेराव किया और नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में धर्म के आधार पर लगातार उत्पीड़न
की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन शांत हुआ। पीड़ितों के रिश्तेदार अब्दुल राशिद महीर ने बताया कि कश्मीरी व्यापारी हर वर्ष नवंबर से मार्च के बीच उत्तराखंड में कपड़े बेचने आते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार धर्म और पहचान के आधार पर युवकों को निशाना बनाया गया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विकासनगर कोतवाली के एसएसआई शिशुपाल राणा ने बताया कि दानिश पुत्र मोहम्मद यासीन, निवासी करलपुर (जम्मू-कश्मीर), हाल निवासी पांवटा साहिब की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में