TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

देहरादून में नौकरी की मांग पर प्रदर्शन तेज, 30 घंटे से पानी की टंकी पर डटी अभ्यर्थी

मुख्य समाचार: देहरादून।
Dehradun के परेड ग्राउंड में बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार उग्र रूप लेता जा रहा है।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून। Dehradun के परेड ग्राउंड में बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार उग्र रूप लेता जा रहा है। पिछले 30 घंटे से अधिक समय से कई अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं, जबकि अन्य साथी नीचे धरने पर बैठे हैं। तेज धूप और बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अडिग हैं। इस आंदोलन को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष Jyoti Rautela का भी समर्थन मिला है। वह भी प्रदर्शनकारियों
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
के साथ पानी की टंकी पर चढ़ी हुई हैं और उन्होंने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे नीचे नहीं उतरेंगी। नर्सिंग दिवस पर निराशा12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया जा रहा है, लेकिन आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह दिन निराशा भरा साबित हुआ। नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष Naval Pundir ने कहा कि यह दिन उन लोगों के लिए है जिन्हें रोजगार मिल चुका है, जबकि बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए यह “ब्लैक डे” जैसा है। उन्होंने
सरकार से वर्षवार नियुक्ति की मांग को जल्द पूरा करने की अपील की। प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपप्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टंकी पर बैठे अभ्यर्थियों तक भोजन और पानी पहुंचाने में भी बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं। बताया गया कि नर्सिंग एकता मंच और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता प्रस्तावित है, जिसमें समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। धरने पर बैठीं Madhu Uniyal ने कहा कि पिछले 159 दिनों से अभ्यर्थी
वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार अनदेखी से युवाओं में भारी निराशा है। आंदोलन और तेज करने की चेतावनीप्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उनका कहना है कि नर्सिंग पेशा समाज सेवा से जुड़ा है और सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। अभ्यर्थियों ने साफ किया कि वर्षवार नियुक्ति की मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अभ्यर्थियों ने साफ किया कि वर्षवार नियुक्ति की मांग पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
  • उनका कहना है कि नर्सिंग पेशा समाज सेवा से जुड़ा है और सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए।
  • आंदोलन और तेज करने की चेतावनीप्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।