विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग पर कार्रवाई करने के बजाय भाजपा सरकार दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्त करने के निर्णय के साथ आगे बढ़ी है। पार्टी ने इस फैसले को महिला विरोधी बताते हुए उत्तराखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जब तक मामले में कथित वीआईपी
की भूमिका की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक हत्याकांड से जुड़े सवालों का समाधान नहीं हो सकता। पार्टी ने सरकार से मामले में पारदर्शिता बरतने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की। गांधी पार्क में मौन उपवास कर जताया विरोध इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ देहरादून के गांधी पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन उपवास रखकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के जरिए अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े अनुत्तरित सवालों की जांच कराने