TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

देहरादून: सीएम पुष्कर धामी ने नकली दवाओं पर सख्त कार्रवाई और आपदा राहत को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

मुख्य समाचार: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में साफ किया कि जन स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने जिलाधिकारियों, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को राज्य में नकली दवाओं के उत्पादन व बिक्री को खत्म करने के लिए संयुक्त गहन अभियान चलाने के निर्देश दिए।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में साफ किया कि जन स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारियों, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को राज्य में नकली दवाओं के उत्पादन व बिक्री को खत्म करने के लिए संयुक्त गहन अभियान
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
चलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नकली दवाओं के कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई कर उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए। बैठक में धामी ने धराली आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, राहत और आजीविका को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए राजस्व सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने
स्पष्ट किया कि रिपोर्ट के आधार पर राज्य के अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में भी व्यापक राहत व पुनर्वास कार्य किए जाएंगे। सीएम धामी ने पूरे राज्य में स्वदेशी उत्पाद अभियान शुरू करने का आह्वान करते हुए सरकारी खरीद, कार्यक्रमों और आयोजनों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए जीएसटी स्लैब बदलावों
से स्वदेशी उत्पादों को और बढ़ावा मिलेगा। अग्निवीरों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि उनके लिए पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि उन्हें आवश्यक तैयारी मिल सके। सीएम धामी ने दोहराया कि सरकार अपने विज़न डॉक्यूमेंट में जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और अधिकारियों को इन्हें तेजी से लागू करने के निर्देश दिए।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • सीएम धामी ने दोहराया कि सरकार अपने विज़न डॉक्यूमेंट में जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और अधिकारियों को इन्हें तेजी से लागू करने के निर्देश दिए।
  • अग्निवीरों के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि उनके लिए पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि उन्हें आवश्यक तैयारी मिल सके।
  • उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए जीएसटी स्लैब बदलावों से स्वदेशी उत्पादों को और बढ़ावा मिलेगा।