TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

Dehradun: सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य, जहां तैयार हुई बुनियादी शिक्षा की राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा

मुख्य समाचार: देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां बुनियादी शिक्षा के लिए राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा तैयार की गई है।
किच्छा (एजेंसी)। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां बुनियादी शिक्षा के लिए राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने यह बात राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में 840 विद्यालयों की वर्चुअल और स्मार्ट कक्षाओं के केंद्रीयकृत
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
स्टूडियो का शुभारंभ करते हुए कही। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की इस ऐतिहासिक पहल से राज्य के बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल तकनीक, वर्चुअल प्लेटफॉर्म और स्मार्ट कक्षाओं के माध्यम
से नए अवसर खुल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन नवाचारों से पाठ्यक्रम अधिक रोचक और सरल हो गया है। अब दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी विशेषज्ञों और शिक्षकों से सीधा संवाद कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 226 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में विकसित
किया गया है, जबकि 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं पहले से संचालित हैं। सीएम धामी ने बताया कि राज्य में शुरू किए गए ‘उत्तराखंड वर्चुअल लर्निंग एप्लीकेशन’ के जरिए विद्यार्थी अब घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। यह एप छात्रों को आत्ममूल्यांकन की सुविधा भी देगा और देश-राज्य के श्रेष्ठ शिक्षकों से सीखने का अवसर प्रदान करेगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • यह एप छात्रों को आत्ममूल्यांकन की सुविधा भी देगा और देश-राज्य के श्रेष्ठ शिक्षकों से सीखने का अवसर प्रदान करेगा।
  • सीएम धामी ने बताया कि राज्य में शुरू किए गए ‘उत्तराखंड वर्चुअल लर्निंग एप्लीकेशन’ के जरिए विद्यार्थी अब घर बैठे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश के 226 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है, जबकि 500 विद्यालयों में वर्चुअल कक्षाएं पहले से संचालित हैं।