TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

6 नवंबर को हल्द्वानी पहुंच सकते हैं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पुलिस और प्रशासनिक अमला अलर्ट, जानिये वजह

मुख्य समाचार: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार हल्द्वानी में भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा।
राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर यह ऐतिहासिक आयोजन 6 नवंबर को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा।
किच्छा (एजेंसी)। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार हल्द्वानी में भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर यह ऐतिहासिक आयोजन 6 नवंबर को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पर और उच्च स्तर की हों। इस दौरान सचिव दीपेंद्र चौधरी, डीएम वंदना, एसएसपी मंजूनाथ टीसी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने की संभावना है। समारोह में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रजत जयंती समारोह में उत्तराखंड की गौरवशाली यात्रा, शहीदों का बलिदान, और पिछले 25 वर्षों की विकास उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएंगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कृषि, पर्यटन, उद्योग, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण से जुड़ी झांकियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी। गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के 25 वर्ष पूरे होना हर राज्यवासी के लिए गर्व का क्षण है। राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन और सैन्य
सेवाओं में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल और बैठने की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि समारोह में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, समाजसेवियों और राज्य निर्माण में योगदान देने वाले कर्मवीरों को सम्मानित किया जाएगा। पहली बार राज्य स्थापना दिवस का मुख्य सरकारी आयोजन हल्द्वानी में हो रहा है, जो शहर के लिए गौरव का अवसर माना जा रहा है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पहली बार राज्य स्थापना दिवस का मुख्य सरकारी आयोजन हल्द्वानी में हो रहा है, जो शहर के लिए गौरव का अवसर माना जा रहा है।
  • बताया जा रहा है कि समारोह में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, समाजसेवियों और राज्य निर्माण में योगदान देने वाले कर्मवीरों को सम्मानित किया जाएगा।
  • उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल और बैठने की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।