TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव: पिकअप ने रौंदी जिंदगियां, सात सफाई कर्मचारियों की दर्दनाक मौत... 

मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
किच्छा (उ.सि.नगर)
26 जून 2025

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- नूंह जिले से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह हुए भयानक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। इब्राहिमबास गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को कुचल दिया। हादसे में छह महिलाओं समेत सात कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे उस वक्त हुआ जब 11 सफाई कर्मचारी एक्सप्रेसवे पर काम कर रहे थे। तभी एक बेकाबू पिकअप ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि कई शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। स्थानीय लोग दौड़े, पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक छह जिंदगियां बुझ चुकी थीं। अस्पताल में एक और कर्मचारी ने दम तोड़ दिया।

मुख्य बिंदु / मांगें
  • 1. वर्षों से लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ किया जाए।
  • 2. क्षेत्र के विकास हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएँ।
  • 3. जनहित के अधिकारों की पूर्ण रक्षा की जाए।
Center News Image
विशेष चित्र (टुडे न्यूज़ 9)

त्वरित कार्रवाई की मांग तेज

प्रशासन नियमों के तहत त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। रोड सेफ्टी एजेंसी और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला। एक्सप्रेसवे पर यातायात नियंत्रित करना पड़ा, पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है। हादसे की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही के भयावह नतीजे को सामने लाया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, मगर सबक लेने की बजाय सिस्टम की लापरवाही से हर बार मासूम जानें जाती रही हैं। प्रशासन ने घायलों के इलाज के पुख्ता इंतजाम किए हैं और मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश है। लोग सड़क

इस विशेष रिपोर्ट के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है। स्थानीय प्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रशासन से त्वरित और निष्पक्ष निर्णय लेने का आग्रह किया है ताकि सभी संबंधित पक्षों को नियमानुसार अधिकार प्राप्त हो सकें।