विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें भारतीय सेना की मेडिकल शाखा में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया गया। उनकी इस उपलब्धि को प्रदेश के युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। चमोली की बेटी ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव डॉ. आस्था बिष्ट मूल रूप से चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के पालछूनी गांव की रहने वाली हैं। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के लोअर नेहरूग्राम में निवास करता है। उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। सैन्य सेवा की परंपरा वाले परिवार से हैं आस्था आस्था ऐसे परिवार से आती हैं, जहां देश सेवा की मजबूत परंपरा रही है। उनके पिता अशोक सिंह बिष्ट भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)
की 49वीं बटालियन में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश में तैनात हैं। उनकी माता विमला बिष्ट गृहिणी हैं, जबकि उनके दादा डी.एस. बिष्ट भारतीय सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। परिवार का अनुशासन और सेवा भाव ही आस्था की सबसे बड़ी प्रेरणा बना। नीट में शानदार प्रदर्शन के बाद मिला AFMC में प्रवेश वर्ष 2021 में आस्था बिष्ट ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर उन्हें देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में शामिल AFMC, पुणे में प्रवेश मिला। कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर उन्होंने अपनी मेडिकल शिक्षा पूरी की और अब भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना साकार कर लिया। भाई