TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

किच्छा विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक, जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा संदेश

मुख्य समाचार: किच्छा/उधम सिंह नगर: भारतीय जनता पार्टी के उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने किच्छा विधानसभा के नगर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 100 के कार्यकर्ताओं की बैठक में सहभागिता की।
इस बैठक में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा/उधम सिंह नगर: भारतीय जनता पार्टी के उधम सिंह नगर जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने किच्छा विधानसभा के नगर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 100 के कार्यकर्ताओं की बैठक में सहभागिता की। इस बैठक में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गौरेया द्वारा की गई। इस दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत मंथन हुआ। जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता
तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही बढ़ती है और यही आगामी चुनावी सफलता की कुंजी है। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु
पूर्ण समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की शक्ति ही सबसे बड़ी पूंजी है और मजबूत बूथ ही जीत का आधार तय करते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • वक्ताओं ने कहा कि संगठन की शक्ति ही सबसे बड़ी पूंजी है और मजबूत बूथ ही जीत का आधार तय करते हैं।
  • इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
  • साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।