विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह पार्टी की ओर से सांसद हरेंद्र मलिक और मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी बैठक में हिस्सा लेंगे। रिपोर्टों के मुताबिक अखिलेश यादव अन्य राजनीतिक कार्यक्रमों और प्रतिबद्धताओं के चलते बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं। बैठक में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। SIR के अलावा EVM-VVPAT और चुनाव आयोग से जुड़े अन्य मुद्दे भी चर्चा के एजेंडे में रहने की संभावना है। CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर भी चर्चा INDIA गठबंधन की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर भी विपक्षी दल आगे की रणनीति पर विचार कर सकते हैं। विपक्षी दलों की ओर से इस मुद्दे पर संसद में प्रस्ताव लाने और समर्थन जुटाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की खबरें हैं। यह बैठक ऐसे समय हो रही
है जब चुनाव आयोग के भीतर SIR और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े कुछ निर्णयों को लेकर कथित मतभेदों की रिपोर्ट सामने आई हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली और SIR से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई है। CWC बैठक में खड़गे ने साधा निशाना INDIA गठबंधन की बैठक से एक दिन पहले कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। खड़गे ने उन पर केंद्र सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया और उन्हें हटाने की मांग की। खड़गे ने मतदाता सूची में बदलाव, SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े कई मुद्दे उठाए। कांग्रेस की ओर से यह भी मांग की गई है कि जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, उन्हें इसकी जानकारी