विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
its unity. Hats off to heroes like Colonel Sofia Qureshi and to the countless Indian Muslims who’ve bravely fought for the nation and showed what we stand for. Jai Hind! 🇮🇳 — Shikhar Dhawan (@SDhawan25) May 15, 2025 उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देशभर के लोग सराह रहे हैं। शिखर धवन का यह बयान उस समय आया है जब 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर देश का माहौल भावनात्मक और गर्व से भरा हुआ है। कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी? कर्नल सोफिया कुरैशी 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद चर्चा में आई हैं। इस ऑपरेशन की जानकारी देने के लिए भारतीय सेना की ओर से दो महिला अधिकारी सामने आई थीं
– वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह और थलसेना की कर्नल सोफिया कुरैशी। ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान को मिला करारा जवाब 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। आतंकियों ने खास तौर पर हिन्दू पहचान वाले लोगों को निशाना बनाया, जिससे भारत में सांप्रदायिक तनाव भड़काया जा सके। लेकिन भारत की जनता और सरकार ने आतंकियों की इस साज़िश को नाकाम कर दिया। इसके जवाब में, भारतीय सेना ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देते हुए पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। यह कार्रवाई सटीक, साहसिक और संदेश देने वाली थी कि भारत अपने नागरिकों की