विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
निर्णय लिया जाएगा। हालांकि अब खबर है कि बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को मामला शांत होने तक स्थगित करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई द्वारा कहा जा रहा है कि- हमारी प्राथमिकता देश है। हम देश के साथ खड़े हुए दिखना चाहते हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च अहमियत रखती है। क्रिकेट देश से बड़ा नहीं है। हम देखेंगे कि अगली विंडो कब है जब टूर्नामेंट पूरा कराया जा सके लेकिन फिलहाल प्राथमिकता देश के साथ खड़े रहने की है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने लीग के निलंबन की पुष्टि करते हुए पीटीआई से कहा, "यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चलता रहे।" खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन से भेजा गया दिल्ली पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेन से शुक्रवार सुबह उना से दिल्ली
भेजा गया। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए बयान में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा,'हम सभी को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए धर्मशाला के नजदीक से एक विशेष ट्रेन का प्रबंध कर रहे हैं। फिलहाल मैच रद्द कर दिया गया है और स्टेडियम को खाली करा लिया गया है। हम कल की स्थिति के आधार पर टूर्नामेंट के भविष्य पर फैसला लेंगे। फिलहाल खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। स्थिति के कारण आज रात मैच जारी नहीं रखा जा सकता था। यह सुरक्षित नहीं था।' 11वें ओवर में रोक दिया गया था मैच गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला के एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले को पंजाब की पारी के 11वें ओवर की पहली गेंद फेंके जाने के बाद रोक दिया गया। शुरुआत में फ्लड लाइट्स में तकनीकी