TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

कोरोना फिर से कर रहा वापसी! केरल और महाराष्ट्र में बढ़े मामले; क्या भारत को है डरने की जरूरत?

मुख्य समाचार: एशिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है।
भारत में भी इसके मामलों में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
किच्छा (एजेंसी)। एशिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। भारत में भी इसके मामलों में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। लगातार विशेषज्ञों के साथ बैठकें हो रही हैं और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने साफ किया है कि भारत में स्थिति फिलहाल पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। 12 मई
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
से अब तक देश में कोरोना के सिर्फ 164 नए मामले सामने आए हैं। केरल और महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा केस स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, केरल में इस समय कोरोना के 69 एक्टिव केस हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। महाराष्ट्र में 44 केस, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 8, गुजरात में 6, और दिल्ली में 3 केस रिपोर्ट हुए हैं। वहीं, हरियाणा, राजस्थान और सिक्किम में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। नया वैरिएंट JN.1 बढ़ा रहा चिंता मामलों में वृद्धि की एक बड़ी वजह
कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 बताया जा रहा है। यह ओमिक्रॉन के BA.2.86 वैरिएंट का म्यूटेशन है, जो तेजी से फैलने की क्षमता रखता है। एशिया के देशों जैसे सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग में इस वैरिएंट के कारण मामलों में तेज़ उछाल देखा गया है। मुंबई में दो मरीजों की मौत इस बीच, मुंबई के KEM अस्पताल में कोरोना से संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई है। हालांकि दोनों मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। सूत्रों के अनुसार, एक मरीज को ओरल कैंसर था,
जबकि दूसरा नेफ्रोटिक सिंड्रोम से पीड़ित था। क्या भारत को डरने की जरूरत है? फिलहाल भारत में स्थिति नियंत्रण में है और सरकार पूरी तरह सतर्क है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सावधानी बरतना अभी भी जरूरी है, खासकर बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए। मास्क पहनना, भीड़ से बचना और समय-समय पर हाथ धोना अब भी प्रभावी उपाय हैं। सरकार की ओर से भी अपील की गई है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन लापरवाह भी न हों। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
  • सरकार की ओर से भी अपील की गई है कि लोग घबराएं नहीं, लेकिन लापरवाह भी न हों।
  • मास्क पहनना, भीड़ से बचना और समय-समय पर हाथ धोना अब भी प्रभावी उपाय हैं।