TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट, कार और ट्रक की साइड लगने पर विवाद

मुख्य समाचार: TN9 मुरादाबाद: जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्षों को बीच सड़क पर जमकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि झगड़े की शुरुआत कार और ट्रक की साइड लगने को लेकर हुई थी।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 मुरादाबाद: जिले के ठाकुरद्वारा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्षों को बीच सड़क पर जमकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि झगड़े
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की शुरुआत कार और ट्रक की साइड लगने को लेकर हुई थी। बाद में इस झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। वीडियो में 6 से अधिक लोग सड़कों पर एक-दूसरे पर लात-घूंसे और डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने
बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों की आक्रोशित भीड़ मानो थमने का नाम ही नहीं ले रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है
कि दोषियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और सोशल मीडिया पर लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
  • इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और सोशल मीडिया पर लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
  • पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।