TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हत्या की साजिश? पति को सताया डर, CM से मांगी सुरक्षा

मुख्य समाचार: मेरठ के ड्रम कांड की भयावह घटना के बाद ग्वालियर में भी एक पति को अपनी हत्या का डर सता रहा है।
अमित कुमार सेन नामक युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई बॉयफ्रेंड हैं और वह वर्तमान में राहुल बाथम नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही है।
किच्छा (एजेंसी)। मेरठ के ड्रम कांड की भयावह घटना के बाद ग्वालियर में भी एक पति को अपनी हत्या का डर सता रहा है। अमित कुमार सेन नामक युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई बॉयफ्रेंड हैं और वह वर्तमान में राहुल बाथम नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही है। पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप अमित का
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कहना है कि उसकी पत्नी शादी के बाद भी अन्य लोगों के साथ संबंध में थी। फिलहाल, वह राहुल बाथम के साथ लिव-इन में रह रही है और अपने छोटे बेटे को भी साथ ले गई है। अमित ने अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड पर बड़े बेटे हर्ष की हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, CM से गुहार अमित ने इस मामले
को लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर वह ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गए। उन्होंने मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मेरठ के ड्रम कांड की तरह उनकी भी हत्या हो सकती है। पुलिस का क्या कहना
है? इस मामले में जानकगंज थाना प्रभारी का कहना है कि अमित सेन थाने में कोई शिकायत लेकर नहीं आया। पुलिस के अनुसार, यदि उसने पहले कोई आवेदन दिया होगा तो उसकी जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अमित का कहना है कि उसने पुलिस से कई बार मदद मांगी, लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिला। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं।
  • वहीं, अमित का कहना है कि उसने पुलिस से कई बार मदद मांगी, लेकिन उसे अब तक न्याय नहीं मिला।
  • पुलिस के अनुसार, यदि उसने पहले कोई आवेदन दिया होगा तो उसकी जांच की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।