विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दोहराई। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा और ऐसे कायराना हमलों के दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। केसी वेणुगोपाल ने दी जानकारी कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को श्रीनगर के पीसीआर अस्पताल में पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के बाद 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि गुरुवार सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई गई है। उन्होंने लिखा, “इस हमले ने कई परिवारों को उजाड़ दिया, मासूम जिंदगियां छिन गईं। सपने अधूरे रह गए। आतंक की इस क्रूरता
को देख कोई भी इंसान भावुक हुए बिना नहीं रह सकता।” बैठक में भावभीनी श्रद्धांजलि और शोक प्रस्ताव बैठक की शुरुआत हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को मौन रखकर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके साथ ही, कांग्रेस कार्यसमिति ने एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया, जिसमें हमले की कड़ी निंदा करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई गई। केंद्र सरकार से ठोस कदम की अपील कांग्रेस कार्यसमिति ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस हमले के पीछे जिम्मेदार आतंकियों और उनके मददगारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, आतंकवाद