विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
रिया थापा को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई। 'शिक्षा व्यवस्था की विफलता का प्रतीक है रिया की मौत' कांग्रेस नेता वैभव वालिया ने कहा कि रिया थापा की असमय मौत केवल एक परिवार की व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता का प्रतीक है। उन्होंने आरोप लगाया कि NEET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही ने लाखों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत करने वाले छात्रों का परीक्षा प्रणाली और सरकारी व्यवस्थाओं पर से भरोसा उठता जा रहा है। युवाओं के सपनों के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है, जबकि सरकार निष्पक्ष
और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में विफल रही है। ज्योति रौतेला के नेतृत्व में निकला मशाल जुलूस रिया थापा को न्याय दिलाने और देशभर के छात्रों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में देहरादून में मशाल जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में छात्र-छात्राओं, युवाओं, अभिभावकों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। 'युवा अब भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे' प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि इस जनआंदोलन में युवाओं की भागीदारी यह स्पष्ट संदेश देती है कि अब छात्र अपने भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाया जा रहा छात्रों के अधिकारों का अभियान अब