विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लखपत बुटोला ने कहा कि अक्सर यह आरोप लगाया जाता है कि विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों के साथ भेदभाव किया जाता है, लेकिन उनकी विधानसभा बदरीनाथ इसका उदाहरण नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में रिकॉर्ड स्तर पर विकास कार्य हुए हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रशंसा के पात्र हैं। मेडिकल कॉलेज और जांच समिति की उठाई मांग मुख्यमंत्री की सराहना के साथ ही कांग्रेस विधायक ने मंच से दो अहम मांगें भी रखीं। उन्होंने चमोली जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज में विकसित करने की मांग की। इसके अलावा बदरीनाथ धाम
में कथित वित्तीय अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की भी मांग उठाई। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लखपत बुटोला ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि सभी पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए तथा कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके मुख्यमंत्री पद के पांच वर्ष पूरे होने पर भी शुभकामनाएं