विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की। कर्नल कुरैशी के पिता और दादा भी सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कर्नल कुरैशी, भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ सुर्खियों में तब आईं, जब उन्होंने बुधवार को भारतीय सशस्त्र बलों के ‘ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में हिंदी में मीडिया को जानकारी दी। सरकारी ब्रीफिंग का नेतृत्व दो महिला अधिकारियों द्वारा किए जाने के निर्णय की व्यापक रूप से सराहना की गई। आबिद ने बताया कि उनकी चचेरी बहन बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार और होनहार थी। उन्होंने कहा, "कर्नल बनने के बाद, वह झांसी के पास बबीना में तैनात होने के दौरान कई बार
नौगांव गईं।" आबिद ने कहा, "सोफिया का अभी भी नौगांव से गहरा संबंध है। इसलिए 11 जनवरी को नौगांव के स्थापना दिवस पर कर्नल सोफिया हमेशा हार्दिक शुभकामनाएं भेजती हैं।" उनके परिवार के पास राज्य के खजुराहो के पास हकीमपुरा और चित्राई गांवों में कृषि भूमि है। उन्होंने याद करते हुए कहा, "वर्तमान में हम नौगांव के रंगरेज इलाके के जिस घर में रहते हैं, उसे सोफिया के पिता ताज मोहम्मद कुरैशी ने अपनी बहन और हमारी मां बल्लो आपा को दिया था। मोहम्मद कुरैशी ने 1971 के युद्ध में भाग लिया था।" उन्होंने बताया कि कर्नल सोफिया कुरैशी के दादा मोहम्मद हुसैन कुरैशी