विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
कहा कि SIR का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता व विश्वसनीयता बनाए रखना उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कांग्रेस पर राजनीतिक हताशा का आरोप सीएम धामी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन के रुख को राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस संवैधानिक प्रक्रियाओं पर विवाद खड़ा कर अपनी राजनीतिक विफलताओं
से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी देश की संवैधानिक संस्थाओं को अपने रिमोट कंट्रोल से चलाना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। उनकी पीड़ा यही है कि देश की बागडोर अब किसी एक परिवार के हाथों में नहीं है और देश 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं और विश्वास के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। https://t.co/Hh1KsD5puJ — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 10, 2026 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक,