विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
विधानसभा चुनाव होने की संभावना है? इस पर मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें इस संबंध में किसी भी स्तर पर कोई सूचना नहीं मिली है। सीएम धामी ने कहा, "हमें किसी भी स्तर पर यह नहीं बताया गया है कि विधानसभा चुनाव समय से पहले होने जा रहे हैं। न ही ऐसी किसी प्रकार की तैयारियां चल रही हैं। चुनाव कब होंगे, यह पूरी तरह चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र का विषय है। आयोग जो निर्णय करेगा, उसका सभी को पालन करना होगा। फिलहाल समय से पहले चुनाव को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं है।" मुख्यमंत्री के इस बयान
के बाद यह साफ हो गया है कि फिलहाल राज्य सरकार के पास समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने जैसी कोई जानकारी या योजना नहीं है। उन्होंने संकेत दिया कि इस तरह की चर्चाओं का कोई आधिकारिक आधार नहीं है। क्यों तेज हुईं समय से पहले चुनाव की चर्चाएं? उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का कार्यकाल 23 मार्च 2027 को समाप्त होगा। ऐसे में संवैधानिक व्यवस्था के तहत विधानसभा चुनाव वर्ष 2027 की शुरुआत, संभवतः फरवरी माह में कराए जाने की संभावना है। हालांकि पिछले कुछ समय से राज्य में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कई केंद्रीय नेताओं के लगातार दौरे,