विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
रोजगार आधारित माध्यम बन गया है, जिससे पहाड़ी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। LIVE: उत्तरकाशी में आयोजित देवभूमि रजत उत्सव एवं शीतकालीन चारधाम यात्रा कार्यक्रम https://t.co/eowdF9HjjA — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 24, 2025 सीएम धामी ने कहा कि सांकरी केवल एक गांव नहीं, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का जीवंत संग्रहालय है। पहली बार सांकरी आगमन पर उन्होंने स्थानीय लोगों के स्नेह और उत्साह के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यहां की पारंपरिक लकड़ी की वास्तुकला, लोकगीत, लोकनृत्य और सरल पहाड़ी जीवनशैली राज्य की विशिष्ट पहचान को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव आस्था, संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान का उत्सव होने के साथ “विकास भी–विरासत भी” की सोच को साकार करता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीतकालीन पर्यटन के आह्वान के बाद केदारकांठा, हर्षिल,
औली, मुनस्यारी और सांकरी जैसे क्षेत्रों में शीतकालीन पर्यटन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। इससे सीमांत गांवों में पलायन रुक रहा है और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। सांकरी, उत्तरकाशी में आयोजित केदारकांठा पर्यटन-तीर्थाटन शीतकालीन महोत्सव में सम्मिलित होकर देवतुल्य जनता को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर किए गए आत्मीय स्वागत हेतु मातृशक्ति का सहृदय आभार। pic.twitter.com/m8nN00hqVt — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 24, 2025 उन्होंने कहा कि शीतकालीन पर्यटन से लोक कलाकारों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार मिलेगा। युवा ट्रेकिंग गाइड, होम-स्टे, होटल और अन्य पर्यटन गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कनेक्टिविटी