TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

रुद्रपुर में संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए सीएम धामी, रस्तोगी राजमा चावल’ ठेले संचालक को मंच पर किया सम्मानित

मुख्य समाचार: रुद्रपुर।
पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित सरस आजीविका मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान अपने राजनीतिक जीवन के संघर्षपूर्ण दिनों को याद किया।
किच्छा (एजेंसी)। रुद्रपुर। पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित सरस आजीविका मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान अपने राजनीतिक जीवन के संघर्षपूर्ण दिनों को याद किया। उन्होंने काशीपुर बाईपास पर लगने वाले ‘रस्तोगी राजमा चावल’ के ठेले का उल्लेख करते हुए कहा कि शुरुआती दौर में जब उनके पास सीमित संसाधन थे, तब वे वहीं भोजन किया करते थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ठेले के संचालक राजाराम रस्तोगी को मंच पर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
आमंत्रित कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान राजाराम रस्तोगी भावुक हो गए और उन्होंने सीएम को दोबारा अपने ठेले पर आने का निमंत्रण दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने जल्द आने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि राजनीति के शुरुआती दिनों में जब वे रुद्रपुर आते थे, तब बड़े होटलों में भोजन करने की स्थिति नहीं थी। ऐसे में रस्तोगी राजमा चावल के ठेले पर मात्र 10 रुपये में मिलने वाली एक प्लेट राजमा चावल से ही उनका पेट
भर जाता था। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर से उनका विशेष लगाव है और वे अपने संघर्षों को कभी नहीं भूलते। उन्होंने यह भी बताया कि जब पहली बार उन्हें प्रदेश की कमान मिली थी और वे रुद्रपुर पहुंचे थे, तब अचानक काशीपुर बाईपास स्थित उसी ठेले पर पहुंच गए थे और पुराने दिनों को याद करते हुए राजमा चावल का स्वाद लिया था। राजाराम रस्तोगी ने बताया कि जब मुख्यमंत्री युवा मोर्चा की राजनीति में सक्रिय थे, तब से वे उनके ठेले पर
आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मौजूद होने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने उन्हें मंच पर बुलाया, हाथ मिलाया और सम्मानित किया, जो उनके लिए गर्व का क्षण था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने राजनीतिक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके रुद्रपुर से लगाव को देखते हुए यहां से चुनाव लड़ने की सलाह देते हैं, लेकिन वे प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार पिछली बार से अधिक सीटों पर जीत हासिल होगी।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार पिछली बार से अधिक सीटों पर जीत हासिल होगी।
  • उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनके रुद्रपुर से लगाव को देखते हुए यहां से चुनाव लड़ने की सलाह देते हैं, लेकिन वे प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने राजनीतिक संदेश भी दिया।