TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन के दौरान भावुक हुए सीएम धामी, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखिए वीडियो

मुख्य समाचार: हल्द्वानी/देहरादून।
उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती समारोह श्रृंखला के तहत हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
किच्छा (एजेंसी)। हल्द्वानी/देहरादून। उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती समारोह श्रृंखला के तहत हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान जब उन्हें उनके दिवंगत पिता का चित्र भेंट किया गया, तो सीएम धामी भावुक हो उठे और उनकी आंखें नम हो गईं। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को नमन करते हुए उनके योगदान को देश की अमूल्य संपदा बताया। कार्यक्रम
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
की शुरुआत में सीएम धामी ने शहीदों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “मैंने बचपन से सेना की वर्दी में बसने वाले अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को करीब से देखा है। एक शहीद की मां अपने बेटे के बलिदान पर दर्द के साथ गर्व भी महसूस करती है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों की शहादत का कोई मोल नहीं होता, वे देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं। सरकार ने शहीदों के परिजनों को
दी जाने वाली अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख कर दी है। साथ ही, सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए ₹10 हजार की अतिरिक्त राशि का भी प्रावधान किया गया है। पिताजी की यादें हमेशा प्रेरणा देती हैं। जब पूर्व सैनिक सम्मेलन में उनका चित्र भेंट किया गया तो हृदय भावनाओं से भर उठा। उन सभी वीर सैनिकों को नमन करता हूँ, जिन्होंने राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया। pic.twitter.com/FBiSRYniAm — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 6, 2025 सीएम धामी ने बताया
कि देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है, जो शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिले का जादुंग गांव, जो वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान खाली कराया गया था, अब जल्द ही सैलानियों के लिए खोला जाएगा। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड सरकार प्रदेशभर में रजत जयंती समारोह मना रही है। इसी क्रम में हल्द्वानी के एमबीपीजी इंटर कॉलेज में आयोजित इस पूर्व सैनिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में सैनिक, वीरांगनाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इसी क्रम में हल्द्वानी के एमबीपीजी इंटर कॉलेज में आयोजित इस पूर्व सैनिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में सैनिक, वीरांगनाएं और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
  • राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड सरकार प्रदेशभर में रजत जयंती समारोह मना रही है।
  • उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिले का जादुंग गांव, जो वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान खाली कराया गया था, अब जल्द ही सैलानियों के लिए खोला जाएगा।