विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और बग्गा 54 के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की राजस्व ग्राम का दर्जा और भूमि अधिकारों से जुड़ी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि इस दिशा में कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने गांव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी लोगों को आश्वस्त किया। सीएम धामी के आगमन पर स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और
जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को गंगोत्री से निकलने वाली गंगा की धारा से जोड़ते हुए कहा कि यह पूरे देश में समान अधिकार और न्याय की भावना को मजबूत करेगी। उन्होंने राज्य में लागू नकल विरोधी कानून को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इसके तहत 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेजा जा चुका है। साथ ही पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्याकिंग