विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
साफ-सुथरी वेशभूषा में स्कूल आने पर प्राथमिक वर्ग से कक्षा 2 की खुशी और उच्च प्राथमिक वर्ग से कक्षा 7 के प्रवीण को विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार गणेश 'पथिक' ने पुरस्कृत किया। शैक्षिक, खेलकूद और शिक्षणेतर गतिविधियों में प्राथमिक स्तर पर टॉपर अंजलि-कक्षा 5 और उच्च प्राथमिक स्तर पर कक्षा 8 की निकिता को प्रधानाध्यापक हरीशबाबू गंगवार और पूर्व एसएमसी अध्यक्ष ईश्वर दयाल ने स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय की हर मीटिंग और कार्यक्रम में नियमित रूप से प्रतिभाग करने और अपने तीनों बच्चों को रोजाना सजा-संवारकर समय से विद्यालय भेजने वाली एसएमएस उपाध्यक्ष नत्थो देवी को स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा स्मृति चिह्न देकर और बैच लगाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। न्याय पंचायत/ब्लाक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता की 400 मीटर दौड़ में
बेहतरीन प्रदर्शन पर बालक वर्ग में कक्षा 7 के चमन और 8 के अमिताभ, बालिका वर्ग में कक्षा पांच की अंजलि, कक्षा 6 की बबली, प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अधिमान और कक्षा-2 के चंदन, रस्साकशी में कक्षा 7 की गुलफशा, चांदनी, सबा और वन्दना को विजेता बनने पर खेल प्रशिक्षक ओमशरण और सहायक अध्यापक समरपाल गंगवार द्वारा पुरस्कृत किया गया। ईको क्लब के सभी बाल सदस्यों और सहयोगी शिक्षकों ओमकार शरण, सीमा गुप्ता, कुसुम को भी पर्यावरण संरक्षण संबंधी नियमित क्रियाकलापों के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में कक्षा पांच की बालिकाओं की नृत्य-अभिनय प्रस्तुति 'जय जय हे महिषासुर मर्दिनी' विशेष रूप से सराही गई। कक्षा 3-4 के बच्चों ने तेरी मिट्टी में मिल जावां-अभिनय गीत की कलात्मक, सधी हुई